केले का उत्तपम रेसिपी | उड़द दाल केला डोसा | मीठा उत्तपम | Banana Uttapa, Banana Uttapam
तरला दलाल  द्वारा
કેળાના ઉત્તાપા - ગુજરાતી માં વાંચો (Banana Uttapa, Banana Uttapam in Gujarati)
Added to 194 cookbooks
This recipe has been viewed 315 times
केले का उत्तपम रेसिपी | उड़द दाल केला डोसा | मीठा उत्तपम | केला उत्तपम रेसिपी हिंदी में | banana uttapam recipe in hindi | with 30 images.
केले का उत्तपम एक मीठा उत्तपम है जो उड़द दाल, चावल और केले से बनाया जाता है। जानिए उड़द दाल केला डोसा बनाने की विधि।
स्पंजी और रसीला उत्तपम, केले और चीनी के सुखद स्वाद और हल्की मिठास के साथ! केले का उत्तपम एक स्वादिष्ट नाश्ता है जो सभी को पसंद आएगा, खासकर बच्चों को।
अधिकांश उत्तपमों की तरह , केला उत्तपम में भी चावल और उड़द दाल के घोल का उपयोग किया जाता है। लेकिन, किण्वन के बाद, बैटर को मसले हुए केले के साथ मजबूत किया जाता है, जो न केवल उड़द दाल केला डोसा में स्वाद जोड़ता है बल्कि उन्हें नरम भी बनाता है।
आनंद लें केले का उत्तपम रेसिपी | उड़द दाल केला डोसा | मीठा उत्तपम | केले का उत्तपम रेसिपी हिंदी में | banana uttapam recipe in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
केले का उत्तपम के लिए- केले का उत्तपम बनाने के लिए , चावल, उड़द दाल और मेथी के दानों को एक गहरे कटोरे में पर्याप्त पानी में ३ घंटे के लिए भिगो दें। अच्छी तरह छान लें।
- लगभग ३/४ कप पानी का उपयोग करके मिक्सर में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
- मिश्रण को एक गहरे बाउल में डालें और एक तरफ रख दें। नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- ढक्कन से ढककर किसी गर्म स्थान पर १० से १२ घंटे के लिए किण्वित करें।
- एक बार जब बैटर किण्वित हो जाए, तो इसमें केले और चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, तवे पर थोड़ा सा पानी छिड़कें और कपड़े का उपयोग करके इसे धीरे से पोंछ लें।
- एक करछुल घोल तवे पर डालें, गोलाकार गति में फैलाते हुए १२५ मिमी (५") का आकार बना लें। मोटे उत्तपम को मध्यम आंच पर २ मिनट तक पकाएं।
- चारों ओर समान रूप से थोड़ा घी लगाएं, १ टी-स्पून नारियल छिड़कें और मध्यम आंच पर २ मिनट तक पकाएं।
- पलट दें और दूसरी तरफ भी हल्का भूरा होने तक पकाएं।
- ७ और उत्तपम बनाने के लिए चरण ७ से १० दोहराएँ।
- केले का उत्तपम तुरंत परोसें ।
Other Related Recipes
Accompaniments
Nutrient values per uttapam
ऊर्जा | 145 कैलरी |
प्रोटीन | 2.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 22.1 ग्राम |
फाइबर | 1.5 ग्राम |
वसा | 5.2 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 60 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.5 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 1.2 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 7.5 mcg |
कैल्शियम | 11.7 मिलीग्राम |
लोह | 0.3 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 8.1 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 52.8 मिलीग्राम |
जिंक | 0.3 मिलीग्राम |
केले का उत्तपम रेसिपी has not been reviewed
No critical reviews posted for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe
Related Articles
Soya
Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!
View Mailer Archive
Privacy Policy: We never give away your email
REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.
If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.
Hi,
Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.